Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सावन मेले में झलकी लोकसंस्कृति, पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाएं
  • अल्मोड़ा

सावन मेले में झलकी लोकसंस्कृति, पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाएं

AltnewsUttarakhand 31/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से बुधवार को आयोजित सावन मेले का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, वसुधा पंत, रेखा रौतेला, मनोज सनवाल और अमरनाथ नेगी भी मौजूद रहे। मेले में पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘सेली सजाओ’, ‘दुल्हन सजाओ’, ‘व्यंजन प्रतियोगिता’ और ‘भजन गायन’ में शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सेली सजाओ प्रतियोगिता में तारा नैनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुल्हन प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई— 60 वर्ष से ऊपर की श्रेणी में नीमा देवी, 25 से 60 वर्ष की श्रेणी में स्नेहलता जोशी अव्वल रहीं। भजन प्रतियोगिता में नियर स्टेडियम की टीम, व्यंजन प्रतियोगिता में स्यूनराकोट की टीम अव्वल रही। इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन ब्रज मोहन जोशी, ईला साह, मनमोहन चौधरी, डॉ. वसुधा पंत, अमरनाथ नेगी, तारु चंद्र जोशी और लता बोरा ने किया। इसके अतिरिक्त हेमलता वर्मा, नारायणी देवी, लीला बिष्ट और राजेश्वरी जैमियाल ने एकल प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रवि रौतेला, ललित लटवाल, मीना भैसोड़ा, चंद्रा प्रताप, गुड्डी नयाल, विनीत बिष्ट, सुनीता वर्मा, चंद्रा अग्रवाल, शांति शाह, आशा कर्नाटक समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और महिलाएं उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अब एआई कैमरों से होगी वन निगम में लकड़ियों की निगरानी
Next: अल्मोड़ा: बेस चिकित्सालय में नशेड़ियों का उत्पात, सुरक्षा कर्मियों से मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.