Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 02/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की, जिसका सीधा प्रसारण संस्थान परिसर में भी दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन और राजमार्ग) अजय टम्टा ने दूरभाष के माध्यम से प्रतिभाग किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा और मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों, मृदा परीक्षण, जैविक उर्वरक और कृषि यंत्रीकरण जैसे विषयों पर जानकारी दी। गोष्ठी में कुल 177 कृषकों ने सहभागिता की, जिनमें 45 महिलाएं और 132 पुरुष शामिल थे। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की उपयोगिता और किसानों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय टम्टा ने कहा कि यह संस्थान उत्तराखंड के किसानों के लिए एक मजबूत वैज्ञानिक आधार बन चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में लगभग 8.19 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल चुका है और उनके खातों में लगभग 182 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्थानांतरित की गई है। इस राशि से किसानों को बीज, खाद और सिंचाई जैसी बुनियादी जरूरतों में मदद मिलती है और उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। समारोह का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा भारतीय ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार हेडाउ ने प्रस्तुत किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शुरू
Next: अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला आरक्षित होने पर सियासी हलचल तेज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.