Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित कार, बड़ी दुर्घटना टली
  • देहरादून

बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित कार, बड़ी दुर्घटना टली

AltnewsUttarakhand 03/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

कार से गिरे खंभे की चपेट में आया बाइक सवार

विकासनगर(आरएनएस)।  धर्मावाला में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार चालक की जान बच गई। हादसे में बिजली का खंभा टूट गया है। कार से गिरे खंभे की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिसने बाइक से कूदकर अपनी जान बताई। बिजली का खंबा टूटने से कुछ देर के लिए आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, जबकि खंभे की चपेट में आया बाइक सवार अपनी सूझबूझ से बच गया। हादसे में कार चालक और बाइक सवार को हल्की चोटें आई, जिन्हें स्वामी विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला में मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया गया। उधर, सहसपुर कोतवाल शंकर बिष्ट ने बताया कि धर्मावाला में कार के बिजली के खंभे से टकराने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार चालक और बाइक सवार दोनों जा चुके थे। दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटन सेक्टर में ढांचागत विकास में सहयोग दे केंद्र: महाराज
Next: बैडमिंटन चैंपियनशिप में ध्रुव रावत और शशांक क्षेत्री ने सीनियर डबल्स खिताब किया अपने नाम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.