Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन सेक्टर में ढांचागत विकास में सहयोग दे केंद्र: महाराज
  • देहरादून

पर्यटन सेक्टर में ढांचागत विकास में सहयोग दे केंद्र: महाराज

AltnewsUttarakhand 03/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। पर्यटन सेक्टर में ढांचागत विकास में केंद्र से सहयोग मांगा। डालनवाला स्थित निजी आवास पर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने को भावी योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए राज्य को केंद्र की ओर से अधिक से अधिक मदद दी जाये। महाराज ने बताया कि राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के अलावा पर्यटन के क्षेत्र में सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। पर्यटन के जरिए राज्य में रोजगार, स्वरोजगार को बढ़ावा देने को कई पहल की जा रही हैं। उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। जो पर्यटन क्षेत्र में निवेश और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करती हैं। ऐसे में पर्यटन के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं को और बढ़ावा दिया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब की दुकान के विरोध में धरना देंगे हरीश रावत
Next: बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित कार, बड़ी दुर्घटना टली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.