Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र हुआ शुरू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र हुआ शुरू

AltnewsUttarakhand 04/08/2025

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खुल गया है। 30 बेड वाले इस नशा मुक्ति केंद्र को सोमवार से ट्रायल बेस पर शुरू कर दिया गया है। यह नशा मुक्ति केंद्र जनपद का पहला केंद्र है जो राज्य मेंटल हेल्थ के मानकों को पूरा करता है। इस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में सभी मानकों का पालन किया गया है। यहां 24×7 काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट तथा अन्य स्टाफ तैनात रहेंगे। ट्रायल के शुभारंभ पर पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा तथा केंद्र के संचालन के लिए संचालक संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह नशा मुक्ति केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री धामी के मार्गदर्शन में इस नशा मुक्ति केंद्र के खुलने से अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ होगा। यह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके संचालन के लिए जिलाधिकारी ने जिला खनन न्यास फाउंडेशन निधि से 10 लाख रुपए जारी किए हैं। संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था (अल्मोड़ा) के प्रभारी आशुतोष सिंगसवाल ने बताया कि ट्रायल अवधि में यहां भर्ती मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा। साथ ही भोजन, दवाएं एवं अन्य सुविधाएं भी निःशुल्क रहेंगी। इस केंद्र में भर्ती होने के लिए मरीज का राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा अभिभावक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, संचालक संकल्प नशा मुक्त देवभूमि संस्था आशुतोष सिंगसवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैडमिंटन चैंपियनशिप में ध्रुव रावत और शशांक क्षेत्री ने सीनियर डबल्स खिताब किया अपने नाम
Next: प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें : सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.