Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ शिक्षकों की 10 से हड़ताल
  • देहरादून

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ शिक्षकों की 10 से हड़ताल

AltnewsUttarakhand 04/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े माध्यमिक शिक्षकों ने 10 अगस्त से चॉकडाउन हड़ताल का ऐलान किया है। संघ प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति और सीधी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग कर रहा है। कैबिनेट ने पिछले दिनों माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित नियमावली को मंजूरी दी थी। इसके बाद राज्य लोक सेवा आयोग को स्थगित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने के लिए राजकीय शिक्षक संघ ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि हम लोगों ने हर स्तर पर अपनी बात रख दी है। जब कैबिनेट ने मंजूरी दी थी, तब शिक्षा मंत्री से मिलकर अपनी आपत्ति जता चुके थे। राजकीय शिक्षक प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति चाहते हैं। हम सीधी भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इससे वरिष्ठता पूरी तरह नजरअंदाज होगी। लेकिन पदोन्नति करने के बजाए आयोग से भर्ती शुरू करने का आग्रह सरकार की ओर से किया गया है। हमनें पंचायत चुनाव का वक्त दिया था। अब 10 अगस्त से राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े सभी शिक्षक चॉकडाउन हड़ताल पर जा रहे हैं। क्योंकि शिक्षकों के हित में कोई भी फैसले नहीं लिए जा रहे हैं। संघ की मांग है कि सीधी भर्ती को निरस्त कर पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल शुरू किया जाए। राम सिंह चौहान का कहना है कि इन दो मांगों के अलावा शिक्षक तबादलों की मांग भी कर रहे हैं, मौजूदा सत्र में अभी तक शिक्षकों के तबादले नहीं हो पाए हैं। समर्थक शिक्षक करेंगे शिक्षा मंत्री का सम्मान प्रधानाचार्य सीधी भर्ती समर्थक मंच के संयोजक कमलेश मिश्रा ने कहा कि हम पदोन्नति के विरोधी नहीं है, लेकिन पहले जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य के पद पदोन्नति से भरे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती नियमावली में संशोधन से ज्येष्ठता के साथ श्रेष्ठता को मौका देने के निर्णय पर 15 अगस्त के बाद शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का सम्मान करने जा रहे हैं। उन्होंने नियमावली में संशोधन से राज्य के 15 हजार शिक्षकों को श्रेष्ठता के आधार पर पदोन्नति का मौका मिलने जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम ने किया मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ
Next: सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती पर एसएसजे विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.