Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती पर एसएसजे विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती पर एसएसजे विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

AltnewsUttarakhand 04/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा में सोमवार को उत्तराखंड के महान शिक्षाविद् और जननेता स्वर्गीय सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शोभन सिंह जीना न्यास के तत्वावधान में और गणित विभाग के सहयोग से अधिवक्ता गोविन्द भण्डारी तथा बीडीएस नेगी के संयोजन में संपन्न हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन गोविन्द भण्डारी द्वारा किया गया। विचार-विमर्श का केंद्रीय विषय ‘उत्तराखंड की राजधानी: तब, अब और कब’ था। मुख्य वक्ता पीसी तिवारी ने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाए जाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए राज्य निर्माण की अवधारणा, पहाड़ की उपेक्षा और शासन प्रणाली की विसंगतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह ने राज्य के विकास के लिए ठोस ब्लूप्रिंट तैयार किए जाने की आवश्यकता जताते हुए विश्वविद्यालय की चुनौतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने संसाधनों की कमी, नियमित फैकल्टी और आधारभूत सुविधाओं के अभाव को दूर करने की मांग उठाई। साथ ही यह घोषणा भी की कि अगले वर्ष से सोबन सिंह जीना की जयंती विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों और परिसरों में मनाई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अजय वर्मा ने भी पहाड़ी क्षेत्र में राजधानी की स्थापना को विकास की दृष्टि से आवश्यक बताया। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने स्व. जीना के पर्वतीय विकास में योगदान को याद किया, जबकि बीडीएस नेगी ने अल्मोड़ा महाविद्यालय के लिए उनके प्रयासों को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में विवेकानंद विद्या मंदिर, कुर्मांचल एकेडमी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, एडम्स, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। संगोष्ठी में जेसी दुर्गापाल, डॉ. जमन सिंह बिष्ट, शोभा जोशी, बीडीएस नेगी, पीसी तिवारी और सुरेश सुयाल समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन दयाकृष्ण काण्डपाल द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ शिक्षकों की 10 से हड़ताल
Next: युवती से मारपीट, यौन उत्पीड़न का आरोपी दिल्ली से दबोचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.