Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

AltnewsUttarakhand 05/08/2025 1 minute read


अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अल्मोड़ा जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली से जुड़े समस्त नामित अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे हाई अलर्ट की स्थिति में रहकर किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करें। राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर उसे शीघ्र खोला जाए और भूस्खलन संभावित मार्गों पर पहले से ही आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जाए।

प्रशासन ने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने तैनाती वाले क्षेत्रों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी पुलिस थाने और चौकियों को आपदा संबंधित उपकरणों और वायरलेस सेट सहित सतर्क रहने को कहा गया है। इस दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल या फोन स्विच ऑफ नहीं रहना चाहिए। अधिकारियों से कहा गया है कि वे बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट और अन्य आवश्यक उपकरण व सामग्री अपने वाहनों में तैयार रखें।

खतरे की स्थिति में लोगों के फंसे होने की सूचना पर तत्काल खाद्य सामग्री और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है। भारी बारिश और असामान्य मौसम की चेतावनी के मद्देनज़र उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने और विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को चेतावनी व सूचनाओं को प्रिंट और विजुअल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने और लोगों को इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील करने को कहा है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस और अन्य बचाव दलों को उपकरणों सहित पूरी तैयारी में रहने के निर्देश दिए गए हैं। पेड़ों के गिरने से अवरुद्ध मार्गों को तुरंत सुचारु करने को कहा गया है। आमजन से अपील की गई है कि आपातकालीन स्थिति की जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 तथा मोबाइल नंबर 7900433294 और 9411303153 पर तत्काल साझा करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश के बीच बंद सड़कों से दूरस्थ इलाकों में महँगाई की मार, बढ़ी मुश्किलें
Next: क्वारब के पास बस-बाइक की भीषण टक्कर, खत्याड़ी निवासी व्यक्ति की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.