Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर निगम की बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर निगम की बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 05/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image


अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा की बोर्ड बैठक मंगलवार को महापौर अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अप्रैल से जुलाई 2025 तक की आय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था, मजदूर सत्यापन, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यटन को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अवर अभियंता द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वार्डों के निर्माण कार्यों के आगणनों को स्वीकृति दी गई। तय किया गया कि कार्य नगर निगम की वर्तमान वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए कराए जाएंगे। शहर में बंदरों की समस्या को देखते हुए एक माह के भीतर पकड़ने हेतु निविदा आमंत्रित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि नगर क्षेत्र में कार्यरत नेपाली मजदूरों का सत्यापन पुलिस द्वारा तभी किया जाएगा जब उन्हें नगर निगम द्वारा लाइसेंस और परिचय पत्र जारी किया जाए। इसके अलावा शहर में होने वाले व्यक्तिगत आयोजनों जैसे धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सवों में सफाई व्यवस्था संबंधित संस्था द्वारा स्वयं की जाएगी। यदि नगर निगम से सफाई कर्मियों की मांग की जाती है, तो आयोजनकर्ता को अग्रिम भुगतान करना होगा। सीवर लाइन के अभाव वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बड़े पाइपों के माध्यम से सीवर टैंक की सफाई कराने पर विचार किया गया। नगर में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए नई जल योजना की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान में निगम की वित्तीय स्थिति संतोषजनक नहीं है और शासन से अनुदान न मिलने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर के दर्शनीय स्थलों में रोपवे निर्माण की संभावना पर विचार किया गया। साथ ही, बल्ढौटी स्थित अपशिष्ट निस्तारण स्थल में कार्यरत संस्था जीरोवेस्ट की ओर से पहले काम नहीं करने के चलते उसका कार्य रोके जाने की बात कही गई। लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक 10 पर्यावरण मित्रों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर 2025 तक आउटसोर्स सेवा प्रदाता के माध्यम से नियत मानदेय पर कार्य में लगाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। नगर निगम कार्यालय के लिए नई फोटोकॉपी मशीन की खरीद को भी सदन ने मंजूरी दी। इसके साथ ही नगर निगम के सफल संचालन के लिए नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और लेखाधिकारी की शासन से स्थायी नियुक्ति हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नगर आयुक्त रामजी शरण शर्मा सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पारंपरिक कृषक प्रजाति ‘झुमकिया मंडुवा’ का राष्ट्रीय पंजीकरण
Next: नाबालिग बेटे ने किया एक्सीडेंट, अब पिता को भरना होगा हर्जाना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.