Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि में वार्षिक क्रीड़ा बैठक संपन्न, एकता बिष्ट को किया गया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि में वार्षिक क्रीड़ा बैठक संपन्न, एकता बिष्ट को किया गया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 06/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की वार्षिक बैठक बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में यह बैठक ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर और उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपनिदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड, प्रो. आर. एस. भाकुनी ने विशेष अतिथि के रूप में सभी सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने महाविद्यालयों से आग्रह किया कि वे क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रतियोगिता के उपरांत रिपोर्ट विश्वविद्यालय के माध्यम से निदेशालय को प्रेषित की जाए। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली अंतर महाविद्यालय एवं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा और उनसे संबंधित समस्याओं व उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आवंटन तय किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता गंगोलीहाट महाविद्यालय, एथलेटिक्स पिथौरागढ़ परिसर, योग रानीखेत महाविद्यालय, कबड्डी लोहाघाट महाविद्यालय, खो-खो कपकोट महाविद्यालय और फुटबॉल प्रतियोगिता अल्मोड़ा परिसर को सौंपी गई। बैठक में ऑफलाइन माध्यम से भी कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त नियंत्रक ए. के. त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, अल्मोड़ा परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, बागेश्वर परिसर निदेशक प्रो. जी. सी. साह, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजीव कुमार आर्य, क्रिकेट खिलाड़ी मोहित बिष्ट, डॉ. खगेन्द्र कुमार खोलिया, पूर्णिमा बिष्ट, पंकज कुमार, प्रेम सिंह लटवाल और गोविंद मेर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी
Next: पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, निगम-वन विभाग ने पल्ला झाड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.