Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव को सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव को सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 08/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में पंचायती चुनाव के अंतिम चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के चुनाव की बारी है। इन चुनावों की जिम्मेदारी संभालने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने राज्य निर्वाचन आयोग के उपबंधों और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी तथा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उपाय समझाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव का अंतिम पड़ाव है, जिसमें अत्यधिक सावधानी और तत्परता की आवश्यकता होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने कार्यों को त्रुटिरहित तरीके से पूरा करें और प्रशिक्षण में बताए गए सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज, नोडल प्रशिक्षण जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत, मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार और विनोद राठौर सहित अन्य सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में इन पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अल्मोड़ा में नामांकन 11 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन अपराह्न 3:30 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी। मतदान 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा और मतगणना मतदान समाप्त होते ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली तथा उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत (प्रमुख और उप प्रमुख का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली 1994, जो उत्तराखंड में लागू है, के अंतर्गत गुप्त मतपत्र द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से कराई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आईटीबीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
Next: जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.