Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा जीत करेगी दर्ज : महेश नयाल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा जीत करेगी दर्ज : महेश नयाल

AltnewsUttarakhand 10/08/2025

अल्मोड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने दावा किया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार भाजपा के खाते में जाएगा और पार्टी की प्रत्याशी हेमा गैड़ा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। नयाल ने कहा कि 45 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है और चुनाव तक कुछ निर्दलीय व कांग्रेस समर्थित सदस्य भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। नयाल ने बताया कि भाजपा में सभी लोग जिम्मेदार हैं और सभी की इच्छा है कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार के बाद जिले में भी पार्टी की सरकार बने। अल्मोड़ा जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। भाजपा ने खोला सीट से जिला पंचायत सदस्य हेमा गैड़ा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने खाकर सीट से सुनीता कुंजवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। हेमा गैड़ा, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा की भांजी हैं, जबकि सुनीता कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू हैं। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। वर्तमान में प्रदेश में भाजपा सत्ता में है और अल्मोड़ा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में से चार—सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर और जागेश्वर—भाजपा के पास हैं, जिनमें रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं द्वाराहाट और अल्मोड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस के पास हैं। अल्मोड़ा जिला पंचायत में इस समय भाजपा समर्थित 14, कांग्रेस समर्थित 16 और निर्दलीय 15 सदस्य हैं। नयाल का कहना है कि भाजपा पूर्ण बहुमत की स्थिति में है और अध्यक्ष पद पर पार्टी का ही उम्मीदवार बैठेगा। रविवार को कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य के नेतृत्व में विजयी जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि 11 अगस्त को नामांकन होगा, जबकि 14 अगस्त को मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष का यह बयान कांग्रेस खेमे में हलचल पैदा करने वाला माना जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्वप्रसिद्ध मां नन्दा देवी मेले की तैयारियां शुरू, कदली वृक्ष चयन के लिए दुलागांव पहुंची समिति
Next: 150 साल पुराने ऐतिहासिक कुँए का अस्तित्व संकट में, संरक्षण की लगाई गुहार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.