Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न

AltnewsUttarakhand 11/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद के सभी विकासखंडों में प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। सोमवार अपराह्न 03 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में कई पदों पर मुकाबला रोचक बन गया, जबकि कुछ स्थानों पर निर्विरोध चयन की संभावना भी बन रही है। विकासखंड धौलादेवी में प्रमुख पद के लिए चार प्रत्याशियों—आशा नेगी, चित्रलेखा सिंगवाल, मीना भैंसोड़ा और लीला—ने नामांकन दाखिल किया। ताकुला में मात्र एक प्रत्याशी मीनाक्षी आर्या ने पर्चा भरा, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। हवालबाग में हिमानी कुंडू और बबीता भाकुनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। द्वाराहाट में कुंती फुलारा, आरती और ममता भट्ट ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। लमगड़ा में त्रिलोक सिंह, राधा बिष्ट और विनीत बोरा ने पर्चा दाखिल किया। स्याल्दे में भूपाल सिंह और मथुरा दत्त आमने-सामने होंगे, जबकि भिकियासैंण में गीता देवी, दीपक करगेती और सतीश नैनवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा। सल्ट में कंचन रावत अकेली प्रत्याशी हैं, जिससे वहां भी निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। भैंसियाछाना में नीमा आर्या और सूरज कुमार के बीच मुकाबला होगा। ताड़ीखेत में बबली मेहरा, विमला रावत और रचना रावत ने नामांकन दाखिल किया, जबकि चौखुटिया में महेश लाल और चेतना नेगी के बीच सीधा मुकाबला होगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी विकासखंडों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 दिवसीय डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत
Next: सीएम ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.