Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 15 दिवसीय डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत
  • अल्मोड़ा

15 दिवसीय डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत

AltnewsUttarakhand 11/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ‘स्थाई लोक अदालत: न्याय की बात हमारे साथ’ शीर्षक से सोमवार, 11 अगस्त से 25 अगस्त तक चलने वाले 15 दिवसीय डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। अभियान के पहले दिन अधिकार मित्र भावना आर्या, गोविंदी बिष्ट, किरण आर्या, पूजा शाह, हिमानी खोलिया, पंकज भगत, दीपा भंडारी, प्रकाश चंद्र औली, दीपा बिष्ट, अमर प्रकाश, नीमा कोहली और प्रकाश राम ने ग्राम बाड़ी, गढ़स्यारी, भिनोला, मेल्टी, बाड़ीबगीचा, सिरमौली, तियाण और पोखरखाली में जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। इस दौरान ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत की भूमिका और लाभ, सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं की जानकारी, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं) योजना 2016, साइबर अपराध, इंटरनेट व सोशल मीडिया पर होने वाले धोखाधड़ी/घोटालों के प्रति सतर्कता, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव, किशोरों में इसके नकारात्मक परिणाम, नशे या शराब की लत की रोकथाम, उपचार और उससे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही महिला प्रतिकर योजना 2020, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अभियान के तहत 1 जुलाई से 90 दिनों तक चल रहे ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ कार्यक्रम और आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: त्यूणी में एटीएम की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण और व्यापारी परेशान
Next: अल्मोड़ा में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.