Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशे में कार दौड़ाकर टैक्सी को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

नशे में कार दौड़ाकर टैक्सी को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नशे में कार दौड़ाकर टैक्सी को टक्कर मारने वाले कार चालक को थाना दन्या पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना दन्या पुलिस को सूचना मिली कि आरतोला के पास एक कार चालक ने टैक्सी बोलेरो को टक्कर मार दी है और रिवाल्वर दिखाकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक ललित मोहन वर्मा, निवासी दन्या को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मिली असली जैसी दिखने वाली रिवाल्वर की जांच करने पर वह एयर रिवाल्वर पाई गई। पुलिस ने वाहन और एयर रिवाल्वर को सीज कर लिया है। एयर रिवाल्वर के स्रोत और उपयोग को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण रोकने के दिए निर्देश
Next: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.