Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की धरपकड़ अभियान जारी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के अनुपालन में शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत सोमवार, 11 अगस्त 2025 को थाना देघाट पुलिस ने थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए वारंटी मुकेश चन्द्र भरतोला पुत्र अम्बा दत्त, निवासी ग्राम स्याल्दे, देघाट को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 114/2024, धारा 115(2)/351(2)(3)/352 बीएनएस के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा, हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे और कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे। वहीं, थाना सोमेश्वर पुलिस ने थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में वारंटी किशोर कुमार पुत्र कुंवर राम, निवासी ग्राम टाना सजोली, सोमेश्वर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 403/2024, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी था। उसे 10 अगस्त 2025 को उसके घर से पकड़ा गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया और पुलिस बल शामिल रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन होंगे फार्मासिस्टों के पंजीकरण
Next: मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण रोकने के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.