Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 12/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समारोह की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ जनपद में धूम धाम से मनाई जाएगी, जिस हेतु उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अवगत कराया कि 15 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगा जो नंदा देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्यबाजार से गुजरेगी तथा चौघानपाटा पहुंचेगी। इसके उपरांत सभी सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला अधिकारी कार्यालय में 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ साथ तहसील स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे, जिस हेतु उन्होंने उपजिलाधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु नगरीय क्षेत्र में नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, ईओ नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायतराज अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रहेंगे जिन्हें 14 अगस्त की पूर्वान्ह से ही विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी ईओ को नगरीय क्षेत्रों में स्थापित सभी स्मारकों,मूर्तियों एवं प्रतिमाओं की सफाई करने के निर्देश दिए और 14 एवं 15 अगस्त को स्मारकों पर प्रकाश व्यवस्था करने को भी कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने दिए 10 लाख
Next: हर्षिल में भागीरथी का प्रवाह रुकने से बनी झील ने बढ़ाई चिंता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.