Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने दिए 10 लाख
  • अल्मोड़ा

धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने दिए 10 लाख

AltnewsUttarakhand 12/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीते दिनों उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के दृष्टिगत प्रभावितों एवं पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने हाथ बढ़ाए हैं। पीड़ितों के लिए राहत हेतु अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की तरफ से 10 लाख रुपए की धनराशि जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से प्रभावितों के लिए प्रेषित की है। आज कलेक्ट्रेट में बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा दी गई यह सहायता सराहनीय है। उनके इस सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने बैंक का आभार व्यक्त किया तथा बैंक प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई धनराशि को उचित माध्यम से शीघ्र ही प्रभावितों के लिए प्रेषित कर दिया जाएगा। इस दौरान अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष वसुधा पंत, एमडी पीसी तिवारी, डायरेक्टर गिरीश धवन तथा महाप्रबंधक बीएस मेहता, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत अन्य उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों और उनसे संभावित खतरों का तत्काल आंकलन कर अवगत कराया जाए: मुख्य सचिव
Next: स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.