Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने पाबौ ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निकाला
  • देहरादून
  • पौड़ी

कांग्रेस ने पाबौ ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निकाला

AltnewsUttarakhand 12/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नेताओं के दल बदलने पर कांग्रेस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपने दो नेताओं को नोटिस जारी किया है। जबकि पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर रावत को पार्टी से निकाल दिया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पाबौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर रावत ने पार्टी समर्थितउम्मीदवार की खिलाफत की। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी का विरोध किया, जिससे पाबौ में भाजपा की ब्लॉक प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। पार्टी का आरोप है कि सुधीर ने भाजपा के साथ मिलकर कनिष्ठ प्रमुख के लिए नामांकन करावाया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ही नहीं स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजनों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ कर धोखा दिया है। इस पर उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रदेश सचिव दीपक असवाल और नैनीताल जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष तारा नेगी को भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में उतरने पर नोटिस दिया है। दोनों नेताओं से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर घर घर फहराएं तिरंगा: धामी
Next: डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.