Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस उत्तराखंड में नहीं होने देगी वोट चोरी
  • देहरादून

कांग्रेस उत्तराखंड में नहीं होने देगी वोट चोरी

AltnewsUttarakhand 04/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान के तहत कांग्रेस ने एक बार फिर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य गुरदीप सप्पल ने कहा कि उत्तराखंड में अब भविष्य में वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

गुरदीप सप्पल ने आरोप लगाया कि केदारनाथ उपचुनाव और पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेरफेर की। इस संबंध में कांग्रेस ने करीब चार हजार आरटीआई दायर की थीं, लेकिन उनमें से केवल 136 का ही अधूरा और गोलमोल जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक की तरह उत्तराखंड में भी वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने और फर्जी नाम जोड़े जाने की शिकायतें मिली हैं। इन गंभीर बिंदुओं की जांच कराने के बजाय चुनाव आयोग लीपापोती कर रहा है और सरकार का मुखौटा बनकर काम कर रहा है।

सप्पल ने बताया कि उत्तराखंड में गड़बड़ियों की जांच के लिए कांग्रेस ने प्रेम बहुखंडी, पंकज क्षेत्री और अभिनव थापर की तीन सदस्यीय समिति बनाई थी। इस समिति ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पार्टी को सौंपी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वोटरों के नाम काटे जाते हैं तो इसकी सूचना स्पीड पोस्ट या बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा क्यों नहीं दी जाती। साथ ही, हर बार फाइनल वोटर लिस्ट के बाद सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने का औचित्य भी स्पष्ट नहीं किया जाता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तमाम गड़बड़ियों को सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान पेश करेगी। यह बताया जाएगा कि असली वोटरों के नाम काटकर फर्जी वोटरों को जोड़ा गया है। ऐसा करने वाले अफसरों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बन सके।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रेम बहुखंडी, पंकज क्षेत्री, अभिनव थापर, अमरजीत सिंह, शीशपाल बिष्ट और प्रतिमा सिंह भी मौजूद रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हुए निकाय और पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट में बड़ा अंतर देखा गया। कई जगह पर वोटरों के नाम काटे गए और फर्जी नाम जोड़े गए। यहां तक कि जिन लोगों ने निकाय चुनाव में मतदान किया, उनके नाम पंचायत की वोटर लिस्ट में भी शामिल कर दिए गए। माहरा ने दावा किया कि केदारनाथ उपचुनाव में इसी तरह की गड़बड़ियों के चलते भाजपा जीत हासिल कर सकी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन गड़बड़ियों की जांच कर खुलासा किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा
Next: रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बना उत्तराखण्ड :  गणेश जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.