Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 04/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में जनपद में बीएसएनएल के नेटवर्क को सुदृढ़ करने, विभिन्न योजनाओं के तहत संचार कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करने तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई संचार योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों को अच्छी और गुणवत्ता परक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में इन्वेस्ट उत्तराखंड पोर्टल, भारत नेट परियोजना, 4 जी सैचुरेशन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई तथा जिलाधिकारी ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बैठक में बताया कि इन्वेस्ट उत्तराखंड पोर्टल पर वर्तमान तक 256 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें सभी आवेदनों का निस्तारण कर लिया गया है। इन आवेदनों में 243 आवेदन स्वीकृत किए गए, 1 आवेदन अस्वीकृत किया गया तथा 12 आवेदन लौटाए गए हैं। भारत नेट परियोजना के अंतर्गत आच्छादित हवालबाग तथा ताकुला विकासखंड की ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 218 है। इन ग्राम पंचायतों ने कनेक्टिविटी अपग्रेडेशन का कार्य गतिमान है। अन्य 9 विकासखंडों में भारत नेट परियोजना के अंतर्गत इंटरनेट कनेक्टिविटी से आच्छादित किया जाना है। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देशित किया कि योजनाओं का कार्य पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाए तथा लोगों को अच्छी एवं गुणवत्ता परक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार टम्टा, सहायक महाप्रबंधक बीएसएनएल राजेंद्र रैना, टेलीकॉम ऑफिसर हरीश चंद्र तिवारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पवन सिंह खड़ाई समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो वारंटियों को जसपुर से दबोचा
Next: कांग्रेस उत्तराखंड में नहीं होने देगी वोट चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.