Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

AltnewsUttarakhand 12/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिंचाई विभाग उत्तराखंड का दसवां प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार को शक्ति सदन, अल्मोड़ा में आयोजित हुआ। अधिवेशन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अभियंता अल्मोड़ा संजीव कुमार श्रीवास्तव, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य अभियंता यांत्रिक के प्रतिनिधि अधिशासी अभियंता रितिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियंता जावेद अनवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी भुवन चंद पंत भी शामिल हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने की जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नगरकोटी ने किया। इस अवसर पर मंडल कार्यालयों के स्वीकृत पदों को यथावत रखने, जिन जनपदों में मंडल कार्यालयों के लिए शासकीय भवन उपलब्ध नहीं हैं वहां नए भवन निर्माण करने और समूह-ख के अधिकारियों का जीएफ स्वीकृत करने का अधिकार अधीक्षण अभियंता को देने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। मुख्य अतिथि संजीव कुमार श्रीवास्तव ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
Next: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं का अनुदान डेढ़ करोड़ रुपये हुआ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.