Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दन्या में दिया बाती स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा संपन्न
  • अल्मोड़ा

दन्या में दिया बाती स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा संपन्न

AltnewsUttarakhand 13/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशानिर्देशों में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के अंतर्गत ग्रामोत्थान अल्मोड़ा द्वारा अंगीकृत दिया बाती स्वायत्त सहकारिता, दन्या धौलादेवी की वार्षिक आमसभा शनिवार को दन्या में आयोजित हुई। कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत भैंसाड़ी श्वेता फुलारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान गौली नीमा पांडे और सदस्य क्षेत्र पंचायत डसीली हीरा गैड़ा रहे। बैठक की अध्यक्षता पुष्पा देवी ने की और वित्तीय वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिला परियोजना सहायक प्रबंधक संदीप सिंह ने अल्ट्रा पुअर, उद्यम, शेयरधन और परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में होने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए परियोजना द्वारा दिए जाने वाले सहयोग की रूपरेखा रखी। बैठक में सहकारिता की लगभग 350 महिलाओं ने भागीदारी की। इस अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर गीता जोशी, पंकज सनवाल, मनोज पंत, चंद्रा पंत, जगदीश फुलारी, मूल्यांकन एवं वित्त सहायक गौरव पाठक, आजीविका समन्वयक मनोज बोरा सहित धौलादेवी विकासखंड के सभी सहकारिता कर्मी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुड़ाबाज लायंस और अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत
Next: सेब की फसल तैयार ..  अफसरों के साथ ही कृषि मंत्री के चक्कर काट रहे काश्तकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.