Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलादेवी से शुरू हुआ सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी से शुरू हुआ सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा

AltnewsUttarakhand 17/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा’ का शुभारंभ मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौला देवी से हुआ। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से किया और इसके साथ ही 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की। धौला देवी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही देश की प्रगति का आधार है और एक स्वस्थ नारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकती है। विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी का स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना बेहद आवश्यक है। शिविर में करीब 800 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार, संक्रमणकारी रोगों पर परामर्श, टीबी मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान कार्ड निर्माण और दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से 25 दिव्यांगजन को प्रमाणपत्र और 16 कृत्रिम अंग वितरित किए गए। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। महिलाओं में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए टीकाकरण और पोषण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियां भी की गईं। कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी केसर सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर बी.बी. जोशी, सहायक खंड विकास अधिकारी भीम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिंदी दिवस पर कविता और लघुकथा प्रतियोगिता, साहित्यप्रेमियों ने बांधा समां
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.