Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छठे राज्य वित्त आयोग की समीक्षा बैठक, निकायों की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

छठे राज्य वित्त आयोग की समीक्षा बैठक, निकायों की समस्याओं पर हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 19/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. रविशंकर, सदस्य डॉ. एम.सी. जोशी और पी.एस. जंगपांगी ने आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आयोग के सदस्यों का स्वागत किया। बैठक के प्रथम सत्र में नगर निकायों के प्रतिनिधियों से संवाद हुआ, जबकि द्वितीय सत्र में ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। नगर निगम महापौर अजय वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं से आयोग को अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने कचरा निस्तारण, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, कर संग्रह, पंचायत भवनों और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें सामने रखीं। आयोग के अध्यक्ष एन. रविशंकर ने कहा कि संसाधनों का संतुलित और सही उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित और दूरदर्शी नियोजन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। विभागों को स्थानीय निकायों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनानी होंगी और हर योजना परामर्श व सहभागिता से ही तैयार की जानी चाहिए। आयोग ने स्पष्ट किया कि ग्राम और नगर क्षेत्र आपसी समन्वय से कार्य करें और न्यूनतम व्यय सीमा तय करना आवश्यक है। बैठक में राजस्व स्रोतों, व्यय प्रबंधन और स्थानीय निकायों की वित्तीय चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भंडारी, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में जीएसटी की संशोधित दरें जारी
Next: वीपीकेएएस में ‘हिन्दी की सार्वभौमिकता’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.