Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गौ संरक्षण के संकल्प के साथ गौ पितृ तर्पण कार्यक्रम सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

गौ संरक्षण के संकल्प के साथ गौ पितृ तर्पण कार्यक्रम सम्पन्न

AltnewsUttarakhand 19/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर शुक्रवार को गौ सेवा न्यास गुरुकुल शोले ज्योली में गौ संरक्षण के संकल्प के साथ गौ पितृ तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्रोच्चारों के बीच विधिवत सम्पन्न इस अनुष्ठान के बाद गौ सदन में मौजूद गौवंश को गौग्रास प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट भी शामिल हुईं। उन्होंने ज्योली स्थित गौसदन के प्रबंधन तथा गौ संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। गौशाला की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि गौशाला को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने गौशाला की स्थिति और प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से गौशाला में गायों के आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं, जिसके लिए मार्ग निर्माण की आवश्यकता है। समस्याओं से संबंधित पत्र न्यास की ओर से गंगा बिष्ट को सौंपा गया। कार्यक्रम में हेम जोशी, आनन्द सिंह बगड्वाल, प्रताप सिंह सत्याल, यशवंत परिहार, पवन साह, मनोज सनवाल, चन्द्रमणि भट्ट, स्वाति तिवारी, जानकी काण्डपाल, आनन्दी वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत, जनप्रतिनिधियों से करें नियमित संवाद
Next: त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में जीएसटी की संशोधित दरें जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.