Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और यूकॉस्ट के बीच हुआ एमओयू
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और यूकॉस्ट के बीच हुआ एमओयू

AltnewsUttarakhand 20/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) देहरादून के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। इस समझौते के बाद दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और अकादमिक एवं मानव संसाधन के आदान-प्रदान की दिशा में कार्य करेंगे। एमओयू के अंतर्गत शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं की सुविधा, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही शोध पत्रों का प्रकाशन, फील्ड प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और शोध निर्देशन की व्यवस्था भी होगी। इस सहयोग के माध्यम से पर्यावरण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, पारंपरिक ज्ञान, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के विश्लेषण, रिमोट सेंसिंग और जीआईएस जैसे विषयों पर शोध कार्य संचालित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यूकॉस्ट के साथ हुए इस एमओयू से विश्वविद्यालय में शोध और अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट और यूकॉस्ट की ओर से डॉ. नवीन चंद जोशी, साइंटिस्ट इंचार्ज मानसखंड साइंस सेंटर यूकॉस्ट अल्मोड़ा, तथा डॉ. जी.सी.एस. नेगी, एमिरेट्स साइंटिस्ट मानसखंड साइंस सेंटर यूकॉस्ट स्यालीधार अल्मोड़ा ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रोफेसर जे.एस. रावत, एडवाइजर यूकॉस्ट एवं विजिटिंग प्रोफेसर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, और क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएलएसए ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए विधिक जागरूकता कार्यक्रम
Next: स्वास्थ्य शिविर में 234 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.