Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेपर लीक की अफवाह सरकार को बदनाम करने की साजिश
  • अल्मोड़ा

पेपर लीक की अफवाह सरकार को बदनाम करने की साजिश

AltnewsUttarakhand 24/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा कि विगत दिनों हुई उत्तराखंड चयन सेवा आयोग की स्नातक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह पूरी तरह से सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कर षड्यंत्रकर्ताओं का पर्दाफाश होना चाहिए। गुरुरानी ने कहा कि आरोपी द्वारा केवल 12 प्रश्न बाहर भेजे गए, जबकि पेपर में सैकड़ों प्रश्न शामिल थे। इन प्रश्नों को बेरोजगार संगठन के एक चर्चित नेता तक पहुँचाना इस बात का प्रमाण है कि यह पूरी तरह से सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ढाई साल पहले लागू नकल विरोधी कानून के बाद राज्य में हुई तमाम भर्तियां नकल माफिया से मुक्त रही हैं और हजारों युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिली है। यह राज्य सरकार की पारदर्शिता और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गुरुरानी ने कहा कि एक परीक्षा केंद्र से पेपर का छोटा-सा हिस्सा बाहर कर युवाओं में भ्रम फैलाने और सरकार विरोधी माहौल तैयार करने की कोशिश की गई। गुरुरानी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार युवा हितों की रक्षा के लिए लगातार कड़े और प्रभावी कदम उठाती रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
Next: स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है: सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.