Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचला, मौत
  • देहरादून

तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचला, मौत

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   रायपुर क्षेत्र में मंगलवार देर तपोवन रोड तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को उड़ा दिया। हादसे में बाइक सवार करीब 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रायपुर थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तपोवन रोड पर ईगनु स्कूल के निकट पुलिया के पास हुई। जहां तेज रफ्तार थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मलखान सिंह के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से नालापानी से घर के लिए शांति विहार की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही थार गाड़ी ने तेजी और लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं मृतक के भाई अर्जुन सिंह निवासी विकास पुरम, शांति विहार की शिकायत पर थार के अज्ञात चालक के खिलाफ वाहन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मलखान हाल में बेरोजगार था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकासनगर के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखी पाती भेजी
Next: सिविल सर्विसेज खेलों के चयन ट्रायल्स 8 और 9 अक्टूबर को

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.