Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सिविल सर्विसेज खेलों के चयन ट्रायल्स 8 और 9 अक्टूबर को
  • अल्मोड़ा

सिविल सर्विसेज खेलों के चयन ट्रायल्स 8 और 9 अक्टूबर को

AltnewsUttarakhand 25/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से उत्तराखंड राज्य के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ये ट्रायल्स 8 और 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में होंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, वेस्ट फिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो और योग (पुरुष एवं महिला वर्ग) शामिल हैं। इन ट्रायल्स में केवल वही राजकीय कर्मचारी भाग ले सकेंगे जो राज्य सरकार के नियमित नियंत्रण में कार्यरत हैं और जिनका वेतन अधिष्ठान बजट से दिया जाता है। पुलिस विभाग, स्वायत्तशासी निकाय, वर्कचार्ज कर्मचारी और प्रसांगिक व्यय से वेतन पाने वाले कर्मचारी इसमें शामिल नहीं होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों को विभागीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र और यह घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उन्होंने वर्ष में केवल एक ही खेल में भाग लिया है। किसी भी खिलाड़ी, प्रशिक्षक या प्रबंधक के आचरण पर शिकायत मिलने पर उसे तीन वर्ष तक प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं, निलंबित या विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे कर्मचारियों को प्रशिक्षक के रूप में नामित नहीं किया जाएगा। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन 13 और 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचला, मौत
Next: वॉलंटियर फायर फाइटर्स सम्मानित, प्रयासों की हुई सराहना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.