Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
  • अल्मोड़ा

यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

AltnewsUttarakhand 25/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में बार-बार हो रहे पेपर लीक प्रकरणों को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। इस दौरान युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि राज्य में 2016, 2018, 2021, 2023 और अब 2025 में पांच बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं। यह साबित करता है कि सरकार और नकल माफिया की मिलीभगत से हर संस्था भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर से एक दिन पहले ही हाकम सिंह और पंकज गौड़ को पकड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद परीक्षा के दिन महज आधे घंटे के भीतर प्रश्नपत्र बाहर आ गया। इससे स्पष्ट है कि इसके पीछे कोई बड़ा चेहरा छुपा है और सरकार इस साजिश को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार और हताश युवा अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, भैरव गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी, युवा कांग्रेस नेता वैभव पांडे, सौरभ उप्रेती, विकास रावत सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए नामांकन, अध्यक्ष पद पर दो दावेदार
Next: जीजीआईसी बाड़ेछीना में 8 छात्र-छात्राओं को मिली मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.