Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीजीआईसी बाड़ेछीना में 8 छात्र-छात्राओं को मिली मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति
  • अल्मोड़ा

जीजीआईसी बाड़ेछीना में 8 छात्र-छात्राओं को मिली मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति

AltnewsUttarakhand 25/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पीएमश्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में गुरुवार को आयोजित मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में आठ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। चयनित छात्रों को प्रमाणपत्र, प्रतीक चिह्न और प्रत्येक को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। यह छात्रवृत्ति कक्षा 11 और 12 के लिए दो वर्षों तक दी जाती है। कार्यक्रम में धौलादेवी ब्लॉक से हर्षित बिष्ट, रोहित सिंह कार्की, पूजा जोशी और नेहा, जबकि भैसियाछाना ब्लॉक से योगिता गैड़ा, सौरभ महरा, सोनी और कोमल मेहरा को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रीति सिन्हा ने की और मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन नीरज पंत ने किया। अमन संस्था के प्रमुख और समिति के संयोजक रघु तिवारी ने बताया कि छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2022 में शुरू हुआ था और अब अपने चौथे वर्ष में पहुंच गया है। प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर तारा भट्ट ने पांच हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की, जबकि धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बच्चों को समय प्रबंधन और मेहनत पर जोर देने को कहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक हेमन्नत कुमार पांडे, चन्द्रमणी भट्ट, प्रीति पंत और अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्राओं की उपस्थिति रही। यह छात्रवृत्ति अब तक लमगड़ा, हवालबाग, भैसियाछाना और धौलादेवी ब्लॉकों के चयनित विद्यार्थियों को दी जा चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
Next: उत्तराखंड एकीकृत उद्यानिक विकास परिषद की कार्यशाला में परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.