Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगार संगठन की कवरेज कर रहे दो लोगों से मारपीट में मुकदमा
  • देहरादून

बेरोजगार संगठन की कवरेज कर रहे दो लोगों से मारपीट में मुकदमा

AltnewsUttarakhand 26/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  बेरोजगार संगठन के धरना प्रदर्शन को कवर करने पहुंचे यू ट्यूबर और उसके कैमरामैन साथ मारपीट की गई। घटना गुरुवार रात की है। घटना के कुछ देर बाद शिकायत मिलते ही डालनवाला कोतवाली पुलिस ने संगठन से जुड़े अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि घटना गुरुवार रात को परेड ग्राउंड के पास हुई। यहां बेरोजगार संगठन के कार्यकर्ता सोमवार से धरना दे रहे हैं। नोएडा स्थित न्यूज पोर्टल से जुड़े सुमित तिवारी और उनके कैमरामैन उमाकांत उपाध्याय प्रदर्शन को कवर करने पहुंचे थे। सुमित तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों से सवाल पूछने पर वे भड़क गए। यहां मौजूद कुछ लोगों ने सुमित और उनके साथी संग मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने गाली-गलौज करते हुए ‘देख लेंगे’, ‘फिर मारेंगे’, ‘गाड़ी तोड़ देंगे’ और ‘जान से मार देंगे’ जैसी धमकियां दीं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को बचाया। सुमित भी नोएडा के निवासी हैं। इंस्पेक्टर मैनवाल ने बताया कि शिकायत पर धरने में शामिल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की वीडियो फुटेज पुलिस को मिली है। उसके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घटे जीएसटी के कारण कम लागत में उत्पाद बनेगा: नौटियाल
Next: एबीवीपी कार्यालय के बाहर छात्र को लहुलूहान करने के आरोपियों पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.