Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घटे जीएसटी के कारण कम लागत में उत्पाद बनेगा: नौटियाल
  • देहरादून

घटे जीएसटी के कारण कम लागत में उत्पाद बनेगा: नौटियाल

AltnewsUttarakhand 26/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राज्यमंत्री विनोद नौटियाल ने कहा कि घटे जीएसटी के कारण कम लागत में उत्पाद बनेगा। सस्ती दरों में बाजार में उत्पाद उतरेगा।इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी बिक्री बढ़ेगी तो मुनाफा भी होगा। महिलाएं आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त होंगी। शुक्रवार को महिलाओं ने रेसकोर्स स्थित दफ्तर में राज्यमंत्री विनोद नौटियाल से मुलाकात की। राज्यमंत्री विनोद ने कहा कि स्वरोजगार भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उद्योग बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करते हैं। साथ ही नवाचार स्थानीय उत्पादकता व निर्यात में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंजीकरण, बैंक ऋण में प्राथमिकता, सरकारी योजनाओं में भागीदारी, टैक्स छूट व सब्सिडी तकनीकी सहयोग व आत्मनिर्भर भारत के लिए रोजगार अपनाना बहुत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री की एकल स्वरोजगार योजना सरकार बनी अकेली महिला की सहेली सशक्त महिला उद्यमी योजना है जो परित्यकता, तलाकशुदा, निराश्रित, अपराध एवं एसिड से पीड़ित, अविवाहित को लाभ पहुंचाती हैं। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की अनेकों योजनाएं चल रही हैं, जिसमें मिशन वात्सल्य, मात्र वंदन योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी योजना के अंतर्गत अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनाई गई है। हमारा लक्ष्य निवेश को आकर्षक व राज्य को विकास की दौड़ में बराबर की साथी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सदैव प्रयास रहा है कि भारत आत्मनिर्भर बने और देश के छोटे बड़े उद्योग विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की प्रस्तुत
Next: बेरोजगार संगठन की कवरेज कर रहे दो लोगों से मारपीट में मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.