Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

AltnewsUttarakhand 27/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ब्लॉक लमगड़ा के छड़ोंजा मैदान में ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में छड़ोंजा मैदान में टिन शेड, शौचालय और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को पूरे समर्पण के साथ प्रदर्शन कर जिला और राज्य स्तर तक पहुंचना चाहिए, ताकि क्षेत्र का नाम रोशन हो। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में भास्कर कुमार, 400 मीटर दौड़ में हर्षित कनवाल और 600 मीटर दौड़ में मोहित सिंह प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक में जीतेंद्र ने बाजी मारी। प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में हरेंद्र बिष्ट और 400 मीटर दौड़ में कमल फर्त्याल विजयी रहे, जबकि 200 मीटर दौड़ में दिव्यांशी लोहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रचना बिष्ट, 200 मीटर में कंचन और 400 मीटर दौड़ में रचना आर्य प्रथम स्थान पर रहीं। गोला फेंक (जूनियर) में कृतिका कपकोटी और नेहा आर्य संयुक्त रूप से विजेता बनीं। चक्का क्षेपण में प्रेमा बिष्ट ने और लंबी कूद में ज्योति अधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में जय भट्ट, उमेश, धीरज, खुशाल और उनकी टीम विजयी रही। विजयी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी अंजलि चंद, जिला पंचायत सदस्य रजनी फर्त्याल और थाना अध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धूरा संगरौली के प्रतिनिधि दयाल पांडे, क्रीड़ा समन्वयक पूनम पंत और पूर्व क्रीड़ा समन्वयक देवेंद्र टम्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व पर्यटन दिवस पर अल्मोड़ा में साइकिल रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Next: कांग्रेस ने की निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.