Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा ने विजय बटालियन में लगाया स्वास्थ्य शिविर
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा ने विजय बटालियन में लगाया स्वास्थ्य शिविर

AltnewsUttarakhand 29/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम के तहत विजय बटालियन के जवानों के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में दंत रोग, ईएनटी, स्त्री रोग और रक्तदान जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। दंत रोग विभाग से डॉक्टर अनिल पांडे और डॉक्टर मनीषा पांडे ने डेंटल चेयर, एक्स-रे और आरवीजी मशीन की मदद से दांतों की बीमारियों की जांच की। ईएनटी विभाग के विशेषज्ञों ने जवानों की जांच और उपचार किया। स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग से डॉक्टर श्वेता ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और जागरूकता संबंधी व्याख्यान दिया। शिविर में रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर आशीष जैन और उनकी टीम ने 79 जवानों का रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सी.पी. भैसोड़ा और नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल पांडे भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि समाज और सेना के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा निरस्त करे सरकार: आर्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.