Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा एनओसी पर रोक से भड़का शिक्षक संघ, शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा एनओसी पर रोक से भड़का शिक्षक संघ, शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 29/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को लेकर जारी विवाद के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने आदेश जारी करते हुए परीक्षा में शामिल होने के लिए एनओसी देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही उन शिक्षकों की एनओसी निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जो भर्ती परीक्षा के खिलाफ आंदोलन में शामिल हैं।

शिक्षा महानिदेशक ने सोमवार को सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा कि जिन शिक्षकों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए एनओसी ली है, वे किसी भी रूप में आंदोलन में नज़र आएं तो उनकी वीडियो निगरानी कर चिन्हित किया जाए और उनकी एनओसी तत्काल रद्द कर दी जाए। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

विभाग के इस फैसले पर राजकीय शिक्षक संघ भड़क गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दमनकारी रवैया जारी रहा तो शिक्षक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे और आमरण अनशन पर बैठेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने संयुक्त बयान में कहा कि 99 प्रतिशत शिक्षक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग समस्याओं के समाधान की बजाय शिक्षकों को भड़काने और दबाने का काम कर रहा है।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग पहले से ही वरिष्ठता से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने में नाकाम रहा है और अब शिक्षकों पर दमनकारी कदम उठा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि शिक्षक किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

संघ ने जिलों में चुनाव की अनुमति न दिए जाने पर भी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया गया कि जिला कार्यकारिणियों को नोटिस जारी कर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि जिला शिक्षा अधिकारियों से चुनाव करवाने की अनुमति मांगी जा रही है, परंतु अधिकारी अनुमति नहीं दे रहे। प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने की सूचना जून माह में ही शिक्षा महानिदेशक को दी जा चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति
Next: ढकरानी इंटेक में मिला 11वीं की छात्रा का शव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.