Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ढकरानी इंटेक में मिला 11वीं की छात्रा का शव
  • देहरादून

ढकरानी इंटेक में मिला 11वीं की छात्रा का शव

AltnewsUttarakhand 29/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   ढकरानी इंटेक से एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। किशोरी मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और विकासनगर में अपने मामा के घर रहती थी। विकासनगर कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार, सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि ढकरानी इंटेक में एक शव दिखाई दे रहा है। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त तानिया पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी मंडी चौक विकासनगर के रूप में हुई। बताया कि किशोरी मूल रूप से जनता रोड जखहरेडी सहारनपुर के रहने वाली थी। वह करीब 14 साल से विकासनगर में अपने मामा के घर रहती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तानिया रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी बात पर डांट पड़ने से नाराज होकर घर से चली गई थी। तब वह उसकी तलाश कर रहे थे। वह बुद्धूमल जैन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। किशोरी के पिता पेंटर हैं। कोतवाली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा एनओसी पर रोक से भड़का शिक्षक संघ, शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्टेट में दुर्गा पूजा का शुभारंभ, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.