Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में 3 अक्टूबर से लगेगा सात दिवसीय सहकारिता मेला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 3 अक्टूबर से लगेगा सात दिवसीय सहकारिता मेला

AltnewsUttarakhand 01/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे सहकारिता मेलों की श्रृंखला में अल्मोड़ा में भी सात दिवसीय सहकारिता मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा, जिसकी थीम ‘सहकारिता से हस्तशिल्प संरक्षण’ निर्धारित की गई है। जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और लोगों को इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रोत्साहित करना है। मेले में स्थानीय उत्पादों के साथ विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाद-विवाद, आर्ट, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा किसानों को बाजार से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जिन किसानों ने सहकारिता लोन लेकर अपनी आजीविका में बढ़ोतरी की है, वे अपने अनुभव साझा करेंगे ताकि अन्य किसान भी प्रेरित हो सकें। इस दौरान सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा अलग-अलग अवसरों पर मेले में प्रतिभाग करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदा देवी मेले में महिला पार्षदों की झोड़ा प्रस्तुति ने बांधा समां
Next: माध्यमिक शिक्षकों ने किया शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.