Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को बड़ा मंच उपलब्ध करा रही: डॉ. धन सिंह
  • अल्मोड़ा

सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को बड़ा मंच उपलब्ध करा रही: डॉ. धन सिंह

AltnewsUttarakhand 04/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में सहकारिता मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद प्रभारी डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे समय की अनिवार्यता बताया। डॉ. रावत ने कहा कि वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत अल्मोड़ा से की गई है और समापन कार्यक्रम दिसंबर में देहरादून में होगा। उन्होंने बताया कि सहकारिता मेलों के तीन प्रमुख लक्ष्य तय किए गए हैं। पहला, किसानों को बाजार उपलब्ध कराना। दूसरा, राज्य में तीन लाख लखपति दीदियों को तैयार करना। तीसरा, मिलेट्स मिशन के तहत मंडुवा, झिंगोरा, धान और बाजरा जैसे पारंपरिक अनाजों को वैश्विक पहचान दिलाना। उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को बड़ा मंच उपलब्ध करा रही है। मेलों में किसान गोष्ठियों का आयोजन कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को दस लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा, जबकि एकल महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए इक्कीस हजार रुपये से एक लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज उपलब्ध कराने की नई योजना लागू की जा रही है। इसी तरह ठेले वालों, फड़ लगाने वालों और छोटे काश्तकारों को भी प्रतिदिन पांच हजार रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने जिला सहकारी बैंक के माध्यम से लाभार्थियों को ऋण चेक वितरित किए। दुग्ध उत्पादन में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया। डॉ. रावत ने पशुपालन विभाग के सौजन्य से वृहद टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेगा। कार्यक्रम में विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा बिष्ट, महेश्वर मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू समेत सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्री ने अंक सुधार परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.