Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किरायेदार की सूझबूझ से पकड़ा गया बाथरूम में घुसा गुलदार
  • अल्मोड़ा

किरायेदार की सूझबूझ से पकड़ा गया बाथरूम में घुसा गुलदार

AltnewsUttarakhand 07/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों जगह-जगह गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को पूर्वी पोखरखाली क्षेत्र में एक घर के बाथरूम में गुलदार घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया और रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। जानकारी के अनुसार पूर्वी पोखरखाली में पंकज तिवारी का मकान है, जिसमें उनके किरायेदार सुरेश कुमार रहते हैं। सुरेश ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। हल्ला सुनकर वे जाग गए और बाहर आकर देखा, लेकिन कुछ नजर नहीं आया। थोड़ी देर बाद कुत्ते शांत हो गए, तो वे दोबारा सोने चले गए। कुछ समय बाद फिर कुत्तों के भौंकने की आवाज आई तो वे बाहर निकले। उन्हें शक हुआ कि आसपास गुलदार हो सकता है। पीछे बने बाथरूम का दरवाजा खुला था। वहां जाकर देखा तो एक कुत्ता खून से लथपथ पड़ा था। जब उन्होंने बाथरूम के भीतर झांका तो स्लैब पर गुलदार बैठा था। इसी बीच घायल कुत्ता बाहर की ओर भाग गया और सुरेश ने फौरन बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। सुरेश कुमार ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद सुबह छह बजे पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। टीम ने स्थिति का आकलन कर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया और बेहोश होने के बाद पिंजरे में डालकर सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर ले गई। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि पूर्वी पोखरखाली में पंकज तिवारी के मकान से गुलदार के घुसने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू किया गया गुलदार लगभग तीन से चार वर्ष का है। उसे उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है और स्वस्थ होने पर प्राकृतिक आवास क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 14 से 16 नवंबर तक होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का 7वां संस्करण
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.