Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मैक तस्करी में दो लोग गिरफ्तार, 16.97 ग्राम स्मैक बरामद
  • देहरादून

स्मैक तस्करी में दो लोग गिरफ्तार, 16.97 ग्राम स्मैक बरामद

AltnewsUttarakhand 10/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली विकासनगर की बाजार चौकी और डाकपत्थर पुलिस चौकी पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 16.97 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि स्मैक तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को डाकपत्थर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 8.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। आरोपी को चेंकिग के दौरान पीठ वाली गली के ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र स्व इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर के रूप में हुई है। आरोपी ड्राइवर है और पहले भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। दूसरे मामले में बाजार चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी की पहचान शक्ति सिंह पुत्र स्व. सुरेश पुंडीर निवासी ग्राम भोजावाला के रूप में हुई। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
Next: भाजपा नेत्री बचना शर्मा पर दो मुकदमे दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.