Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा नेत्री बचना शर्मा पर दो मुकदमे दर्ज
  • देहरादून

भाजपा नेत्री बचना शर्मा पर दो मुकदमे दर्ज

AltnewsUttarakhand 10/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  लाखामंडल निवासी भाजपा नेत्री और पूर्व मंडल अध्यक्ष क्वांसी बचना शर्मा पर दो अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मामले में बचना शर्मा और उनके पति पर लाखामंडल ग्राम पंचायत की खुली बैठक में एक ग्रामीण से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। जबकि, दूसरे मामले में लाखामंडल के ही अन्य ग्रामीण ने बचना शर्मा पर उनकी बेटी समेत परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्प्णी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चकराता चंद्रशेखर नौटियाल के अनुसार, विरेंद्र भट्ट पुत्र महिमानंद भट्ट ग्राम लाखामंडल ने तहरीर देकर बताया कि बीते आठ अक्तूबर को लाखामंडल स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामसभा की बैठक चल रही थी।
इस दौरान वहां ग्रामसभा के लोगों के साथ बचना शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश भी मौजूद थे। विरेंद्र का आरोप है कि जैसे ही बैठक में उन्होंने अपनी बात रखी तो बचना देवी और ओमप्रकाश आग बबूला हो गए। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी। जब वह शाम को बचना देवी और उनके पति ओमप्रकाश के खिलाफ लाखामंडल पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए तो कुछ देर बाद वह दोनों भी चौकी में आ गए। चौकी के बाहर भी दोनों ने उसके साथ जूते-चप्पलों से मारपीट की। वहीं, दूसरे मामले में खुशीराम गौड़ निवासी लाखामंडल ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बचना शर्मा ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर उनकी बेटी समेत परिवार के लिए अभद्र टिप्पणी की है। जिससे उनका परिवार मानसिक उत्पीड़न से जूझ रहा है। थानाध्यक्ष नौटियाल ने बताया कि दोनों मामलों में बचना शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी में दो लोग गिरफ्तार, 16.97 ग्राम स्मैक बरामद
Next: संगीत, संवाद और रचनात्मकता से सजा अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव का दूसरा दिन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.