Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्थलों पर आयोजित हुए जागरूकता शिविर
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्थलों पर आयोजित हुए जागरूकता शिविर

AltnewsUttarakhand 11/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा के निर्देशन में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थलों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकार मित्रों प्रकाश राम, दीप चंद्र, एडवीन व्हीलर, हिमानी खोलिया, भास्कर जोशी, कैलाश जोशी, बबिता जोशी, ममता तिवारी, शोभा लोहनी, हेमा लोहनी, दीपा बिष्ट, मनोज गिरि, दीप आर्या, नीता नेगी कड़कोटी, दीपक पांडेय, प्रकाश ओली, रंजीता, विनिता आर्या और संदीप सिंह नयाल आदि ने विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। शिविर ग्राम चौनेलिया, थाना भनोली, बेस अस्पताल, थाना सोमेश्वर, ग्राम पाली, जलना, सुनाड़ी, जिला अस्पताल अल्मोड़ा, रानीखेत अस्पताल, एनटीडी मलिन बस्ती, उपराड़ी, एसएसजे विश्वविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज बसर, बेड़गांव, महतगांव, धन्यारी, एडम्स इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर झुपुलचौड़ा और कन्या इंटर कॉलेज चनौदा सहित कई स्थानों पर आयोजित किए गए। शिविरों में उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों और महिलाओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, पोक्सो अधिनियम और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई। बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली भी निकाली गई। शिविरों का समापन भी नालसा थीम गीत के साथ किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सचिव ने की अल्मोड़ा जनपद में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा
Next: पर्यावरण संरक्षण सुधार एवं जागरुकता विषय पर प्रदर्शनी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.