Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच जिलों के डीएम बदले, अंशुल सिंह को अल्मोड़ा जिलाधिकारी की जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच जिलों के डीएम बदले, अंशुल सिंह को अल्मोड़ा जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

AltnewsUttarakhand 12/10/2025 1 minute read

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रविवार को 44 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 21 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में पांच जिलों—नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा—के जिलाधिकारियों को बदला गया है।

लंबे समय से तबादले की अटकलों के बीच जारी हुई इस सूची में शासन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किए हैं।

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक पांडे का तबादला कर उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) तथा अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी व आईटीडीए निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह 2018 बैच के आईएएस अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अंशुल सिंह पूर्व में अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह को उनके पद से हटाकर महानिदेशक कृषि एवं उद्यान तथा अपर सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

आईएएस गौरव कुमार को चमोली का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि चमोली के पूर्व डीएम संदीप तिवारी को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पिथौरागढ़ में आशीष कुमार भटगाई को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पूर्व जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास एवं निदेशक शहरी विकास बनाया गया है।

आईएएस आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पीसीएस अधिकारी युक्ता मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने कई सचिवालय और विभागीय पदों पर भी बदलाव किए हैं। आईएएस दिलीप जावलकर से ग्राम विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है, जबकि आईएएस धीराज गर्ब्याल को इस विभाग का सचिव बनाया गया है। आईएएस चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी वापस ली गई है। आईएएस रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त खाद्य बनाया गया है।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी पराग मधुकर धकते को विशेष सचिव पंचायती राज नियुक्त किया गया है।

आईएएस सोनिका को उपाध्यक्ष हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस अंशुल सिंह से इस पद की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

पीसीएस अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, चंद्र सिंह धर्मशक्तु को निदेशक मत्स्य, ललित नारायण मिश्र को सीडीओ हरिद्वार, अशोक कुमार पांडे को सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, तथा सुंदरलाल सेमवाल को निदेशक उद्यान विभाग बनाया गया है।

इसके अलावा जय भारत सिंह को एडीएम देहरादून से हटाकर सीडीओ उत्तरकाशी नियुक्त किया गया है। जयवर्धन शर्मा को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग बनाया गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारियों में मायावती ढकरियाल को अपर सचिव भाषा एवं निदेशक भाषा संस्थान, संतोष बडोनी को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान, और सुनील सिंह को अपर सचिव राजस्व व सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने अन्य तबादलों में कृष्णनाथ गोस्वामी को एडीएम चंपावत, नरेश चंद्र दुर्गपाल को संयुक्त संचालक चकबंदी, ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर, सोनिया पंत को उपनिदेशक शहरी विकास, सोहन सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, परितोष वर्मा को नगर आयुक्त हल्द्वानी, चतर सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, और अनिल कुमार को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर बनाया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम धन-धान्य कृषि योजना से जुड़े अल्मोड़ा और चमोली
Next: कार से आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, तस्कर फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.