Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम धन-धान्य कृषि योजना से जुड़े अल्मोड़ा और चमोली
  • अल्मोड़ा
  • चमोली
  • देहरादून

पीएम धन-धान्य कृषि योजना से जुड़े अल्मोड़ा और चमोली

AltnewsUttarakhand 11/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा जिले भी पीएम धन-धान्य कृषि योजना से जुड़ गए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में देहरादून से राज्यभर के किसान ऑनलाइन जुड़े थे। गढ़ी कैंट स्थित हरबंश कपूर मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह योजना उत्तराखंड के किसानों को नया आयाम देगी। कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों को विकसित करने की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इससे कृषि विकास, सिंचाई, भंडारण के साथ ही किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराया जाना है। उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा जिलों में यह योजना अगले छह सालों तक चलेगी। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा और संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। इस मौके पर मंत्री सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैंट विधायक सविता कपूर ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जैविक परिषद उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, सचिव कृषि एसएन पांडेय, अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। महिला समूहों को दिया जा रहा ड्रोन प्रशिक्षण कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि राज्य में महिला कृषकों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 102 महिला समूहों को ड्रोन वितरण करने और उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इससे महिला किसान आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सकेंगी और अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकेंगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हूटर बजाकर नियम तोड़ने वाले सत्ताधारी दल के पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Next: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच जिलों के डीएम बदले, अंशुल सिंह को अल्मोड़ा जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.