Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार से आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, तस्कर फरार
  • अल्मोड़ा

कार से आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, तस्कर फरार

AltnewsUttarakhand 12/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार तड़के भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गांजे से भरी एक कार बरामद की। तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि कार से आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 13 लाख 59 हजार 450 रुपये बताई गई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर नशे की तस्करी में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी, तथा थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार तड़के रामनगर रोड स्थित पीलीकोटी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार संख्या डीएल -5सीएफ 9911 को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने तेजी से वाहन को आगे बढ़ा दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। छोटी घट्टी तिराहे से कुछ दूरी पहले चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें चार बोरों में भरा 54.378 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात फरार तस्कर के खिलाफ भतरौजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20, 60 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है। यहाँ टीम में चौकी प्रभारी भिकियासैंण उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल गणेश दत्त शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच जिलों के डीएम बदले, अंशुल सिंह को अल्मोड़ा जिलाधिकारी की जिम्मेदारी
Next: अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव में ‘भारतीय संविधान के 75 वर्ष’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.