Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, दीपावली पर बाजारों में विजिबल रहेगी पुलिस
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, दीपावली पर बाजारों में विजिबल रहेगी पुलिस

AltnewsUttarakhand 13/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। एसएसपी ने आगामी दीपावली पर्व को लेकर पुलिस बल को बाजारों में विजिबल रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ज्वैलरी की दुकानों, बैंकों और मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे जांचे जाएं। एसएसपी ने फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट रहने और दीपावली के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में फायर टेंडर तथा अग्निशमन उपकरण तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत साधु-संतों के भेष में लोगों को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। अपराध समीक्षा के दौरान सभी विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और गंभीर अपराधों में फॉरेंसिक टीम से समन्वय स्थापित करने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने साइबर अपराधों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की सहायता से प्रभावी कार्रवाई करने और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। वहीं नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गांजा, स्मैक और शराब की तस्करी में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए। अपराध गोष्ठी के दौरान थाना सल्ट के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार को दो अलग-अलग मामलों में 23.58 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ चुना गया। इसके अलावा प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य और सराहनीय कार्य करने वाले 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह, देवेन्द्र प्रताप, विनोद डसीला, कांस्टेबल ललित प्रसाद, तरुण पांडे, राजेश भट्ट, मदन सिंह, नीरज मेहरा, महिला कांस्टेबल मनीषा और अनुचर आनंद बोरा शामिल रहे। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा सहित जनपद के सभी थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों को मिला जनपद परिवर्तन का अवसर
Next: दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पार्टी करने वाले पीजी डॉक्टर को निकाला, कई पर जुर्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.