Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्रों को दी गई बचाव, राहत और सुरक्षा के उपायों की जानकारी
  • अल्मोड़ा

छात्रों को दी गई बचाव, राहत और सुरक्षा के उपायों की जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार को धौलादेवी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज नैनी चौगरखा में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव कार्य और जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) अल्मोड़ा के तत्वावधान में मास्टर ट्रेनर आलोक वर्मा द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मास्टर ट्रेनर ने क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं, उनके प्रकार, आपदा के दौरान और पश्चात की जाने वाली कार्यवाहियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षा उपाय, प्राथमिक उपचार, आग और बाढ़ से बचाव के तरीके, आपात स्थिति में अस्थायी स्ट्रेचर बनाने की विधि तथा राहत कार्यों में उपयोगी उपकरणों की जानकारी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को जनपद और राज्य आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई तथा विद्यालय परिसर में सुरक्षित स्थानों और निकासी मार्गों की पहचान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के 70 विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी आपदाओं की स्थिति में सजग, सक्षम और सुरक्षित रह सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक
Next: दिवाली से पहले नियमितीकरण की उम्मीद में उपनल कर्मचारी, 15 अक्तूबर को निकालेंगे कैंडल मार्च

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.