Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पार्टी करने वाले पीजी डॉक्टर को निकाला, कई पर जुर्माना
  • देहरादून

दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पार्टी करने वाले पीजी डॉक्टर को निकाला, कई पर जुर्माना

AltnewsUttarakhand 13/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दून मेडिकल कॉलेज के दून अस्पताल के सामने बने हॉस्टल में पीजी डॉक्टरों द्वारा देर रात अर्द्धनग्न होकर तेज संगीत बजा पार्टी करने एवं पुलिस से भिड़ने के मामले में प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई कर दी है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रबंधन की किरकिरी हो रही थी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन द्वारा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रिपोर्ट सौंप दी है। डॉ. जैन ने बताया कि जिस पीजी डॉक्टर के कमरे में पार्टी हुई थी, उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दस हजार जुर्माना लगाया है। इसके अलावा वार्डन को अन्य को चिन्हित कर उन पर पांच-पांच हजार जुर्माने को निर्देशित किया है। छात्रों को समझाने नहीं आने वाले गार्ड कमांडर को पद से हटा दिया गया है और गेट पर एंट्री नहीं करने, बिना अफसरों को सूचित किए पुलिस को ऊपर ले जाने पर सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया है। वहीं, जिस व्यक्ति ने न्यूरो सर्जन का कॉलर पकड़ा उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। इससे पहले सोमवार को डीएमएस डॉ. एनएस बिष्ट और वार्डन डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अभय कुमार, डॉ. डीपी तिवारी, डॉ. विजय भंडारी की कमेटी की बैठक हुई और उन्होंने ये संस्तुतियां की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, दीपावली पर बाजारों में विजिबल रहेगी पुलिस
Next: सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं :  गणेश जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.